mgit

1

इस कंपनी ने बनाया सबसे सस्ता कंप्यूटर, कीमत है सिर्फ 300 रुपए!


नई दिल्ली: अभी तक आपने बहुत से सस्ते कंप्यूटर देखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपको 300 रुपए में भी कंप्यूटर मिल सकता है. जी हां ये सच है. मिनिएचर कम्प्यूटर्स बनाने वाली कंपनी रास्पबेरी पाई ने ऐसा कंप्यूटर बनाया है जो बेहद सस्ता है.

कंपनी ने रास्पबेरी पाई 'जीरो' नाम से एक नया कंप्यूटर बनाया है. इसकी कीमत 5 डॉलर (लगभग 300 रूपए) है. इसका डाइमेंशन 65x30x5 मिलीमीटर है. कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे सस्ता कंप्यूटर है.

स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इस कंप्यूटर में ब्रॉडकॉम BCM2835 एप्लिकेशन प्रोसेसर लगा हुआ है. कंपनी का कहना है कि यह कंपनी के पिछले चिपसेट रास्पबेरी पाई 1 से 40 फीसदी ज्यादा तेज है. इसमें 512 एमबी रैम और स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह कंप्यूटर लाइनेक्स पर बेस्ड रास्पबियन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें मिनी HDMI सॉकेट दिया हुआ है. इसमें कम्पोज़िट वीडियो हेडर मौजूद है लेकिन इसमें अलग से स्टेंडर्ड यूएसबी पोर्ट मौजूद नहीं है जिससे अन्य डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए आपको अतिरिक्त हब की ज़रूरत पड़ेगी.

अभी फिलहाल यह यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में मिल रहा है. भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी संशय बना हुआ है.
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>