नई दिल्ली. भारत-अफ्रीका समिट का गुरुवार को समापन हो गया। समिट में अफ्रीका के 54 देशों के राजा, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इनमें साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा भी शामिल हुए थे। 73 साल के जैकब जुमा 6 शादियां कर चुके हैं और 22 बच्चे हैं। हालांकि, एक पत्नी का निधन हो गया है और एक से तलाक हो गया है। जैकब जुमा 7वीं बार शादी करना चाहते हैं। पिछले साल उन्होंने कहा था कि वो अपनी ओल्ड एज में आखिरी शादी करना चाहते हैं।
जुमा आखिरी बार 68 साल की उम्र में पिता बने थे। इससे पहले उनकी दूसरी वाइफ ने एक बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि, इस बच्चे के जन्म के बाद यह विवाद भी हुआ था कि इस बच्चे के पिता जैकब नहीं, बल्कि उनका एक बॉडीगार्ड है। लेकिन राष्ट्रपति जुमा ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया था। जुमा का 20वां बच्चा उनकी शादी से बाहर पैदा हुआ था। इस बच्चे की मां जुमा के फैमिली फ्रेंड की बेटी है। इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी।
जैकब जुमा की शादियां
> जैकब ने छठी शादी 20 अप्रैल 2012 में बोंगीवी ग्लोरिया नगेमा से की थी और इनका एक बच्चा है। इस शादी में जैकब की तीन पत्नियां शामिल हुईं थी।
> जुमा ने पांचवी शादी 4 जनवरी 2010 को थोबेका स्टेसी मदीबा से की थी और इनका एक बच्चा है।
> जैकब ने चौथी शादी 8 जनवरी 2008 को नॉमपुमेलेलो नतुली से की थी और इनके तीन बच्चे हैं। इनके बच्चे थंडीसीवे और सिंकोबिले हैं।
> जुमा ने तीसरी शादी केट मैनट्शां से 8 दिसंबर 2000 को की थी और इनके पांच बच्चे हैं। इनके पांच बच्चे म्क्सोलिसी सैडी, जुड़वां बच्चे दुडूजिले व दुडूजाने, फुमजिले और वुसी हैं। 8 दिसम्बर 2000 को केट ने सुसाइड कर ली थी।
> जुमा ने दूसरी शादी मिनिस्टर नकोसाजाना दलामिनी-जुमा से की थी और इनके चार बच्चे हैं। 1998 में जैकब ने अपनी इस पत्नी को तलाक दे दिया था। इनके चार बच्चे मशोलोजी, गुगुलेथु, थूली और थूथू हैं।
> जैकब ने पहली शादी गरट्रुड सिजाकेले खुमालो से की थी। जिनसे वे 1959 में मिले और 1973 में जेल से बाहर आते ही शादी कर ली थी। वे अभी उनके न्कानडला, क्वाजुलू नेटाल के घर में रहती हैं। उनको कोई बच्चा नहीं है।
0 comments:
Post a Comment