सूरजपुर के भटगांव में सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मी ने एक आठ वर्षीय मासुम से दुष्कर्म कर समाज को शर्मशार करने वाला काम किया है.
भटगांव के पुराना माइनस कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त एसईसीएल कर्मी शत्रुधन पासवान अपने पड़ोस में रहने वाली 8 वर्षीय मासूम को दो दिन पुर्व अपने घर अपनी नाती के साथ खेलने के लिए लेकर आया था, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.
बच्ची के साथ हुई इस घटना की जानकारी जब परिजनों को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की, जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जल्द जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजने कि तैयारी में जुटी हुई है तो वहीं मासुम के साथ दुष्कर्म कि घटना से पुरे क्षेत्र मे सनसनी का फैली हुई है. मामले के सामने आने के बाद गांव के लोगों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.
0 comments:
Post a Comment