mgit

1

पुलिस झड़प में दो की गई जान

दक्षिण-पूर्वी नेपाल के एक प्रमुख राजमार्ग पर प्रदर्शनकारियों की नाकेबंदी को जबरन हटाने की कोशिश में पुलिस कर्मियों के गोली चलाने से दो व्यक्ति मारे गए। यह प्रदर्शनकारी नेपाल में हाल ही लागू हुए नए संविधान का विरोध कर रहे थे।
समाचार ऐजेंसी एएफपी के अनुसार सपतारी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शनिवार को हुई इन झड़पों के बाद रविवार को कर्फ्यू लगा दिया गया है।
सपतारी, नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 280 किलोमीटर स्थित है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात उन्होंने सपतारी जिले के पूर्व पश्चिम राजमार्ग पर नाकेबंदी करने वाले प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर पेट्रोल बमों और ईंटों से हमला कर दिया।
समाचार ऐजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक एक प्रदर्शनकारी बहारदा के इलाके में पुलिसकर्मियों की गोली से मारा गया जबकि दूसरा रुपानी क्षेत्र में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के दौरान झड़प में मारा गया।
पुलिस अधिकारी भीम ढकाल के अनुसार प्रदर्शकारियों के हिंसक हो जाने के कारण पुलिस को मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। इन झड़पों में प्रदर्शकारियों और पुलिसकर्मियों समेत 40 से ज्यादा लोग गंभीर रुप में घायल भी हुए हैं।
प्रदर्शनकारियों के नेता लक्ष्मण लाल कर्ण के अनुसार पुलिस का दावा गलत है कि प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए थे। कर्ण ने कहा कि वे लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे।


Saptari-tanab
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>