mgit

1

कार्टून कैरेक्टर जैसा दिखने के लिए मॉडल ने किया ऎसा


वाशिंगटन। लोगों में किस किस तरह के जुनून होते हैं। एक मॉडल को कार्टून कैरेक्टर जैसा दिखने की चाहत थी। कार्टून केरेक्टर जैसा दिखने की चाहत में इस मॉडल ने करीब 80 लाख रूपए खर्च कर दिए। इस मॉडल का नाम है पिक्सी फॉक्स।

पिक्सी फॉक्स बचपन से ही कार्टून कैरेक्टर जैसिका रैबिट की तरह दिखना चाहती थी। अपनी चाहत को पूरा करने के लिए पिक्सी ने अपनी कमर की कुल 15 सर्जरी करवाई और कमर को 14 इंच कर करवा लिया।

पिक्सी ने नाक, स्तन, हिप्स की सर्जरी भी कराई जिससे कि वह जैसिका रैबिट की तरह दिखने लगी। साथ ही पिक्सी ने अपने छह रिब्स को भी हटवा दिया। इन सर्जरी पर करीब 80 लाख रूपए का खर्च आया। अब पिक्सी बिलकुल कार्टून कैरेक्टर जैसिका रैबिट की तरह दिखने लगी हैं। 14 इंच की कमर करने के साथ ही पिक्सी ने अमेरिका की कैथी जंग का सबसे पतली कमर रिकॉर्ड भी तोड दिया है
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>