भारत प्रशासित कश्मीर के तंगधार इलाक़े में हुए आत्मघाती हमले में तीन चरमपंथियों सहित एक आम नागरिक की मौत हो गई है जबकि दो अधिकारी घायल हुए हैं.
बुधवार सुबह हुए इस हमले में मारा गया नागरिक मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के लिए काम कता था.
सेना के अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने इस बात की पुष्टि की है.
अधिकारियों के मुताबिक़ हमलावर सैन्य लिबास में एक बटालियन के हेडक्वार्टर में घुसे. यह छावनी श्रीनगर से 90 किलोमीटर दूर है.
एक अधिकारी ने बताया, "अलगाववादियों ने कैंप के भीतर चौकी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. शुरुआती हमले में एक जूनियर ऑफ़िसर की मौत की सूचना मिली."
जैश-ए-
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ शुरू में गोलीबारी रुक गई थी लेकिन यह दोबारा शुरू हो गई.
अधिकारियों के मुताबिक़ हमले में किसी को बंधक नहीं बनाया गया था और सभी अधिकारी गोलीबारी के दौरान मेस से निकलने में सफल रहे थे.
सूत्रों के मुताबिक़ तेल के भंडार में आग लगने के बाद तीन बड़े धमाके सुनाई दिए. बाद में आग फैली जिसमें पांच लोग घायल हो गए.
इसमें बिजली ठीक करने का काम करने वाले एक आम नागरिक के घायल होने की भी सूचना मिली है.

0 comments:
Post a Comment