लोगों को निवाला बना चुके गुलदार को मारने का आदेश
लैंसडाउन डिवीजन की लालढांग रेंज में दो लोगों को अपना निवाला बनाने वाले नरभक्षी गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिये गये हैं दर्जनों गांव में पिछले 2 सप्ताह से आंतक मचाने वाले इस गुलदार को मारने के लिए वन विभाग ने आदेश जारी करते हुऐ क्षेत्र में शिकारी दल तैनात कर दिया है.
शिकारी जांय हुकिल ने वन विभाग से आदेश मिलते ही आदमखोर गुलदार को बंदूक से ढेर करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है. हालांकि शिकारी जांय हुकिल क्षेत्र में 2 दिनों से मोर्चा जमाये हुऐ है लेकिन आदमखोर गुलदार अभी भी उनकी गोली से बच रहा है.
उधर दूसरी ओर गुलदार ने दो लोगों को शिकार बनाये जाने के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और उन्होंने वन विभाग को स्पष्ट चेतावनी दे दी है कि यदि जल्द ही आदमखोर गुलदार को ढेर नहीं किया गया तो वन विभाग के डिवीजन आफिस पर धरना शुरू कर देंगे.
वहीं दो लोगों को शिकार बनाये जाने पर डीएम पौड़ी चन्द्रशेखर भट्ट ने भी दुख व्यक्त किया है और उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि उनकी जान की सुरक्षा करना प्रशासन का पहला फर्ज है और जल्द ही आदमखोर गुलदार को मार दिया जायेगा.

0 comments:
Post a Comment