कई लोग समझ नहीं पाते कि आटा गूथते समय कितना पानी लगता है तो, हम आपको बता दें कि जितना आटा है उससे आधा पानी लगेगा। आटा लगाने के लिये हमेशा गुनगुने पानी का प्रयोग कीजिये। हल्के गर्म पानी से आटा अधिक मुलायम लगता है और रोटी भी अधिक मुलायम बनती है। इस विधि से बनाएं चने की दाल का पराठा अगर आप को भी रोटी नरम बनाने की कोई अन्य ट्रिक पता है तो उसे हमसे शेयर करना ना भूलें। अब आइये जानते हैं रोटी नरम बनाने की आसान विधि।
सामग्री- गेहूं का आटा- 3 कप गरम पानी- 1 1/2 कप नमक- 1/2 छोटा चम्मच तेल-
1 छोटा चम्मच विधि -
स्टेप 1: एक कटोरे में आटा, नमक, तेल और 1 कप गरम पानी मिल कर आधे घंटे के लिये किनारे रख दें।
स्टेप 2: आधे घंटे के बाद इस मिश्रण को गूथना शुरु करें। अगर जरुरत पडे़ तो हल्का सा बीच बीच में पानी मिलाती जाएं।
स्टेप 3: उसके बाद आटे को 20 मिनट तक ऐसे ही रख कर छोड़ दें। स्टेप
4: उसके बाद आटे को एक बार हाथों से मिक्स कर के मुलायम बना लें और रोटियां बेलना शुरु करें। नोट: रोटियां बनाते वक्त परथन (सूखे आटे) का ज्यादा प्रयोग ना करें। क्योंकि इससे रोटियां कठोर हो जाती हैं।

0 comments:
Post a Comment