mgit

1

बिग बॉस में जाने से अच्छा बनारस जा कर गंगाजी के तट पर बैठूंगा

'बिग बॉस में जाने से अच्छा बनारस जा कर गंगाजी के तट पर बैठूंगा'

नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा को लगता है कि टीवी एक मूर्खतापूर्ण माध्यम बन गया है। संजय मिश्रा को पंकज कपूर के मशहूर टेलीविजन धारावाहिक 'ऑफिस ऑफिस' में 'शुक्ला' के किरदार के लिए जाना जाता है। संजय ने बताया कि मैं महसूस करता हूं कि टीवी बेहद बेवकूफीभरा और मूर्खतापूर्ण माध्यम बन गया है। मैं तो भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मुझे मेरी रोजी-रोटी के लिए टीवी पर कुछ न करना पड़े। हमने एक बेहद सकारात्मक माध्यम को नकारात्मक बना दिया है, फिर बात फिक्शन की हो या नॉन फिक्शन टीवी की।

52 साल के संजय मिश्रा को लगता है कि अब टीवी पर ऐसा कुछ नहीं है, जिसे हम देखें। उन्होंने कहा कि काश! मैं यहां होता। संजय ,'गोलमाल रिटर्न्‍स', 'वेलकम' और 'गुरु' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रही शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले' में भी अपने खास अंदाज में नजर आएंगे। संजय को टीवी पर 'सास-बहू' और 'बिग बॉस' जैसे शो पसंद नहीं आ रहे हैं।

संजय मिश्रा का कहना है कि टीवी पर आप या तो 'सास-बहू' की कहानी का हिस्सा बन सकते हैं या 'बिग बॉस' के घर में जा सकते हैं.. नहीं! मैं यह नहीं कर सकता। इससे तो मैं बनारस जाकर गंगाजी के तट पर बैठना पसंद करूंगा।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>