हेलिकॉप्टर सांझीछत से तीर्थयात्रियों को लेकर त्रिकुटा पहाड़ियों की ओर जा रहा था जहां वैष्णो देवी मंदिर स्थित है. यह हेलिकॉप्टर कटरा में नए बस अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जम्मू के आईजीपी दानिश राणा ने यह जानकारी दी. शुरुआती रिपोर्ट में पता चला है कि विमान हवा में ही आग की लपटों में घिर गया और क्रैश हो गया.
देखते ही देखते विमान जलकर राख हो गया. घटना की जांच की जा रही है. हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए.
हादसे में मारे गए सात लोगों में से महिला पायलट के अलावा छह यात्री शामिल हैं. मरने वालों में पायलट सुमिता विजयन हैदराबाद की रहने वाली थी. इसके अलावा हादसे में दिल्ली के रहने वाले आरंजीत, सचिन और एक बच्ची अक्षिता की जान चली गई. जबकि दो अन्य जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे. उनकी पहचान महेश और वंदना के रूप में हुई है.
This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
0 comments:
Post a Comment