mgit

1

असहिष्णुता विवाद के बीच अभिनेता आमिर खान अमेरिका रवाना



देश में असहिष्णुता को लेकर दिए गए बयान से विवादों में घिरे अभिनेता आमिर खान अमेरिका चले गए हैं. बताया जा रहा है कि वह अपने बेटे से मुलाकात करने के लिए वहां गए हैं.

पंजाब के लुधियाना में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त आमिर खान गुरुवार को मुंबई वापस लौटे और फिर अमेरिका के लिए रवाना हो गए. सूत्रों के मुताबिक, आमिर खान लॉस एंजेलिस में रह रहे अपने बेटे जुनैद से मिलने गए हैं.

विवाद से कोई लेना-देना नहीं
अभिनेता की इस ट्रिप के बारे में जानकारी मिली है कि यह पहले से निर्धारित थी. इसका बीते दिनों सामने आए विवाद से कोई लेना-देना नहीं है.

असहिष्णुता पर दिए गए बयान के बाद हर तरफ निंदा झेल रहे आमिर खान गुरुवार को भी शूटिंग करते दिखे. हालांकि इस दौरान प्रशासन उनकी सुरक्षा को लेकर काफी सजग दिखा. पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाई थी. गुरुवार सुबह आमिर खान मोहाली एयरपोर्ट पर नजर आए, लेकिन वह मीडिया से कुछ भी कहने से बचते दिखे.Image result for aamir khan

राजनीति से सिनेमा तक...विरोध ही विरोध
आमिर खान ने एक कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवाल में कहा था कि देश में बीते कुछ समय से असहिष्णुता बढ़ी है. जिससे परेशान होकर उनकी पत्नी किरण राव ने एक बार यहां तक सुझाव दे दिया था कि उन्हें देश छोड़ देना चाहिए. आमिर के बयान पर राजनीतिक गलियारे से लेकर सिनेमा की दुनिया तक हर जगह खूब शोर मच रहा है.

जलाए गए पोस्टर, पोती गई कालिख
अभिनेता का बयान सामने के बाद उनके खिलाफ देशभर में प्रदर्शन शुरु हो गए. हिंदू महासभा और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया तो वहीं, कुछ लोगों ने आमिर के पोस्टर जलाए और तस्वीर पर कालिख पोती. यही नहीं, कुछ लोगों ने तो आमिर खान को पाकिस्तान और सीरिया तक जाने की सलाह भी दे डाली.

आमिर खान ने विरोधियों को दिया जवाब
विवाद गहराया तो अभिनेता आमिर खान ने सामने आकर खुद सफाई दी और कहा कि उनकी बात को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है. आमिर ने कहा, 'मुझे किसी से देशभक्ति का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए. सबसे पहले मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि न तो मैं और न ही मेरी पत्नी किरण देश छोड़ने को लेकर विचार कर रहे हैं. हमने ऐसा कभी नहीं किया और न ही भविष्य में ऐसा कभी करेंगे.' आमिर ने आगे कहा कि भारत उनका देश है और उन्हें अपने देश से बेहद प्यार है. उन्हें खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उनका जन्म हिंदुस्तान में हुआ है.

आमिर खान के खिलाफ दिल्ली में शिकायत दर्ज
फिल्म अभिनेता आमिर खान के बयान पर उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. यह शिकायत दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में दर्ज कराई गई है. इस समय आमिर के बयान की आलोचना और समर्थन दोनों हो रहा है. शॉर्ट फिल्म बनाने वाले उल्हास पीआर ने कहा कि हमारी कुछ बुनियादी जिम्मेदारियां हैं, जो कहती हैं कि हमें राष्ट्र में सौहार्द्र बनाना चाहिए. इसलिए जब हस्तियां इस तरह का बयान देती हैं, तो उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि वे किस समाज के बारे में बात कर रहे हैं, जहां लोग भय के माहौल में रह रहे हैं? उल्हास ने इससे पहले आमिर के खिलाफ फिल्म 'पीके' की रिलीज के बाद भी शिकायत दर्ज कराई थी.
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>