mgit

1

बेंगलुरु में रहता है दाऊद का एक बेटा, जानिए अंडरवर्ल्ड डॉन पर बड़े खुलासे




नई दिल्ली. दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर की एक किताब इन दिनों चर्चा में है। जिसमें उन्होंने भारत के दुश्मन नंबर-1 अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। जिनके तार मुंबई की नामी हस्तियों और बॉलीवुड से जुड़ रहे हैं।
किताब में यह भी खुलासा किया गया है कि दाऊद ने एक बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है, जो बेंगलुरू में रहता है। hindi online khabar आपको बता रहा है IPS नीरज कुमार की किताब 'डायल डी फॉर डॉन' में दाऊद से जुड़े कुछ और बड़े खुलासे।
1993 ब्लास्ट की जांच टीम के हेड थे नीरज कुमार
बता दें कि नीरज कुमार डीआईजी (CBI) रहते हुए 1993 ब्लास्ट की जांच करने वाली एसटीएफ के हेड थे। उस वक्त सीबीआई टीम ने दाऊद के लिए हवाला कारोबार चलाने वाले अहमद मंसूर को दिल्ली से अरेस्ट किया था। मंसूर ने नीरज कुमार के सामने दाऊद की लग्जरी लाइफ के कई बड़े खुलासे किए थे। इन्हीं को आधार बनाकर नीरज कुमार ने एक किताब 'डायल डी फॉर डॉन' लिखी है। जो कि रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी है।
 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की जांच के दौरान जून 2013 में नीरज कुमार के पास एक अनजान नंबर से फोन आया, उनका दावा है कि वह कॉल दाऊद का था।
नीरज के मुताबिक दाऊद ने कहा, “क्या साहेब, आप रिटायर होने जा रहे हैं? अब तो पीछा छोड़ दो।”
कौन हैं नीरज कुमार?
बेंगलुरु में रहता है दाऊद का एक बेटा, जानिए अंडरवर्ल्ड डॉन पर बड़े खुलासे
पटना में जन्मे नीरज कुमार 1976 बैच के आईपीएस अफसर हैं। नीरज दिल्ली के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। वे सीबीआई में भी रह चुके हैं। दो साल पहले रिटायर हो चुके नीरज फिलहाल बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट के हेड हैं। उन्हें 1992 में राष्ट्रपति मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।
गवली गैंग ने की थी दाऊद के जीजा की हत्या
मुंबई में पठान और गवली गैंग से दुश्मनी बढ़ने पर दाऊद 1992 में दुबई चला गया, लेकिन वहां से उसने मुंबई में गैंगवार बंद नहीं की। इसके गुर्गे लगातार पठान और गवली गैंग को निशाना बना रहे थे। इसी बीच एक दिन गवली गैंग के शैलेष हलदनकर ने दाऊद के जीजा इस्माइल का मर्डर कर दिया। बौखलाए दाऊद ने अपने जीजा की मौत का बदला लेने की कसम खा ली। एक हॉस्पिटल में इलाज करा रहे, हलदनकर को दाऊद के गुर्गों ने पुलिस की मौजूदगी में सरेआम मौत दी थी। बताया जाता है कि इस दौरान गैंगवार में 500 राउंड फायरिंग हुई थी। जिसमें पहली बार AK-47 के फायरिंग हुई।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>