100 करोड़ के बंगले में रहते हैं सलमान के 'वकील साब', lifestyle नवाबों-सी
हिट एंड रन केस से आखिरकार सलमान खान बरी हो गए हैं। उन्हें इस मुश्किल से बाहर निकालने में सबसे बड़ा योगदान उनके वकील हरीश साल्वे का है। हरीश साल्वे भारत के सबसे अच्छे वकीलों में गिने जाते हैं। उनका नाम दुनिया के सबसे 10 महंगे वकीलों में भी शुमार होता है। हरीश साल्वे मूलत: मप्र के छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं। उनके पिता एनकेपी साल्वे मप्र के बैतूल से दो बार लोकसभा सांसद रहे हैं। वह बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण मीडिया इन्हें नया नवाब भी कहती है।
लग्जरी गाड़ी बेंटले के शौकीन, 100 करोड़ का है बंगला
हरीश साल्वे अब दिल्ली में बस गए हैं। दिल्ली के कुलीन पालम मार्ग पर एक शानदान कोठी में वे रहते हैं। बताया जाता है कि कोठी की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही वे सिर्फ लग्जरी गाड़ी बेंटले में चलना पसंद करते हैं। गोवा के अपने घर में वे छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। फैशन कॉन्शियस हैं। लंदन से शॉपिंग करते हैं। उन्हें पियानो बजाने का भी शौक है।
एक तारीख के लेते हैं 60 लाख से लेकर एक करोड़ रुपए
हरीश साल्वे भारत के ही नहीं विश्व के सबसे महंगे वकीलों में शुमार होते हैं। वे एक पेशी की फीस 60 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए लेते हैं। रतन टाटा से लेकर मुकेश अंबानी जैसे उद्योगपतियो के लिए भी वे सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ चुके हैं। अनिल अंबानी के साथ गैस विवाद में मुकेश अंबानी के लिए केस लड़ा और करीब 15 करोड़ रुपए फीस वसूली। 1999 से 2002 तक वे भारत के सॉलिसिटर जनरल रह चुके हैं।
पत्नी की नाराजगी की वजह से छोड़ा सॉलिसिटर जनरल का पद
हरीश साल्वे ने 2002 में दूसरी बार भारत का सॉलिसिटर जनरल बनने से इनकार कर दिया था। सॉलिसिटर जनरल भारत के चीफ लीगल एडवाइजर एटॉर्नी जनरल के अधीन काम करता है। इस पद दोबारा न बैठने पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा था, 'मेरी पत्नी इस बात से बेहद नाराज होती है कि मैं दफ्तर का काम घर लेकर जाऊं और शाम को न्यूज चैनल देखता रहूं। इसलिए मैंने दोबारा सॉलिसिटर जनरल न बनना ही बेहतर समझा।

0 comments:
Post a Comment