केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को संसद में चेन्नई पर बयान देते हुए इसकी जानकारी दी.
उन्होंने जानकारी दी कि बाढ़ से पिछले एक महीने में अब तक तमिलनाडु में 269 लोगों की मौत हो चुकी है.
ताज़ा बारिश के कारण भी हज़ारों लोग चेन्नई में फंसे हुए हैं जिन्हें हेलिकॉप्टर के ज़रिए निकाला जा रहा है.
उन्होंने कहा कि चेन्नई में रेलवे स्टेशन पर पानी भरे होने के कारण ट्रेन सेवाएंं फ़िलहाल रुकी रहेंगी. गुरुवार शाम तक रेलवे इस संबंध में रिपोर्ट पेश करेगी कि चेन्नई के पास कौन सी जगह से ट्रेन सेवा चालू की जा सकती .
राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि तमिलनाडु को राहत कार्य के लिए 904.9 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है. साथ ही मंत्री समूह ने चेन्नई में स्थिति का जायज़ा ले लिया है और अगले सप्ताह तक इस पर रिपोर्ट पेश करेगी.
उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ़ की 30 टीमें राहत और बचाव कार्यों में लगी हैं.
बारिश के कारण संचार व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है.
गृहमंत्री के अनुसार 40 फ़ीसदी मोबाइल फ़ोन और 20 फ़ीसदी लैंडलाइन फ़ोन काम नहीं कर रहे हैं.
इस बीच मोबाइल टेलीफ़ोन सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी बीएसएनएल ने चेन्नई में अगले एक हफ़्ते के लिए अपनी सेवाए मुफ़्त करने की घोषणा की है.
संसद के दोनों सदनों में बुधवार को चेन्नई के हालात पर चर्चा हुई थी. इस दौरान संसद सदस्यों ने वहां के हालात पर चिंता जताई थी.
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता गुरुवार को चेन्नई शहर का हवाई सर्वेक्षण करेंगी.
पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हालात बदतर हो गए हैं. शहर के 60-70 फ़ीसदी इलाक़ा पानी में डूबा हुआ है.
बारिश की वजह से रेल, सड़क और हवाई सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है. 22 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं और 11 ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जा रहा है.
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने बारिश से पैदा हुए हालात को देखते हुए चेन्नई एयरपोर्ट को 6 दिसंबर तक बंद कर दिया है.
भारतीय मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों तक तमिलनाडु ख़ासकर चेन्नई और पुडुचेरी में और बारिश की आशंका जताई है. इसके बाद यह फ़ैसला लिया गया.
शहर के स्कूल कॉलेज पिछले 16 दिनों से बंद चल रहे हैं, उन्हें अगले दस दिनों तक के लिए बंद कर दिया गया है

0 comments:
Post a Comment