जी हां, हम बात कर रहे हैं सनी लियोनी ये बात जुड़ी है वन नाइट स्टैंड यानि एक रात के अनुभव से। बी टाउन में खबरें चल रही हैं कि फिल्म में सनी लियोनी के पिछले सुपरडुपर हिट गाने 'बेबी डॉल' को रीक्रिएट किया जा रहा है।
और अपने जमाने के मशहूर हीरो जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर की आने वाली फिल्म मस्तीजादे की। जिसमें सनी लियोनी का अब तक सबसे हॉट लुक नजर आने वाला है। लेकिन फिल्म आने से पहले एक चौंकाने वाली बात सामने आई है।
लेकिन खास बात ये है कि गाने में साड़ी पहने सनी लियोनी काफी मादक लग रही हैं और वो बार-बार फिल्म के हीरो तुषार कपूर को वन नाइट स्टैंड के लिए रिझा रही हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में सनी लियोनी ने एक वेब पोर्टल के कार्यक्रमों में उन पर टिप्पणी करने वालों को जवाब दिया था। उस दौरान सनी से वन नाइट स्टैंड को लेकर भी सवाल पूछा गया था। तब उन्होंने साफ मना कर दिया था।
लेकिन अब वह अपनी फिल्म में खुद ही तुषार को इसके लिए रिझाती नजर आएंगी।
उल्लेखनीय है कि सनी लियोनी की और तुषार कपूर की इस सेक्स कॉमेडी में सनी लियोनी डबल रोल में हैं। खबर है कि उनका एक लुक हॉलीवुड की सबसे सेक्सी हीरोइन किम कार्दिशियां से प्रेरित है, जिसमें वो बेहद कामुक कपड़ों में दिखाई देंगी।
वहीं दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि फिल्म में उनका दूसरा किरदार मानसिक तौर पर थोड़ा सीधा-सादा होगा। ऐसे में देखना होगा कि क्या यह फिल्म सनी लियोनी को फिर से इंडट्री में स्थापित कर देता है। क्या यह तुषार कपूर के लगभग खत्म हो चुके कैरियर को फिर से उबार पाता है।

0 comments:
Post a Comment