mgit

1

मेरा पति मुझे किस नहीं करता, मैं क्या करुं?




आपकी मैरिड लाइफ देखने में कितनी ही अच्छी हो लेकिन कहीं ना कहीं कमी रह ही जाती है। निमिषा (बदला हुआ नाम) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

निमिषा ने डेली मेल के सेक्स एक्सपर्ट को अपनी समस्या लिखते हुए बताया हैकि वो अपने पति आलोक (बदला हुआ नाम) के साथ 22 सालों से रह रही है लेकिन फिर भी अपनी सेक्स लाइफ से खुश नहीं है।

निमिषा की शिकायत है कि उसका पति आलोक सेक्स के दौरान उसे कभी किस नहीं करता। निमिषा को लगता है कि आलोक अच्छी तरह से उसे होंठो पर किस नहीं करता। इसी बात से उसे तनाव होता है।

डेली मेल
 के एक्सपर्ट एक सर्वे का हवाला देते हुए बताते हैं कि 2011 में ब्रिटीश हर्ट फाउंडेशन ने एक रिसर्च में पाया था कि हर पांचवा मैरिड कपल बिना किस किए ही सेक्स करता है।

बहुत से पुरुष ऐसे होते हैं जो किस या फॉरप्ले में रूचि ना दिखाते हुए सीधे सेक्स करते हैं। जबकि महिलाओं के लिए किस के बहुत मायने होते हैं। ऐसे में पति का किस ना करना आपको हर्ट कर सकता है। 

निमिषा को समझाते हुए एक्सपर्ट कहते हैं कि आपके पति को कुछ बातें याद दिलाने की सख्त जरूरत है। वहीं आपको भी आलोक से सवाल करने चाहिए कि वो आपको किस क्यों नहीं करते? क्या वो ओरल हाइजिन के लिए चिंतित हैं? अगर आप आलोक से बात नहीं करेंगी तो ये समस्या यूं ही बरकरार रहेगी।

हो सकता है कि आलोक फेस-टू-फेस इंटीमेट होने में शर्माते हो। अगर ऐसा है तो आपके उनके साथ अभ्यास करना चाहिए। आप टीवी देखते हुए अचानक उन्हें किस कर दें।

अगर आलोक किस नहीं करते तो आपको शुरुआत करनी चाहिए। इससे संभव है आलोक भी धीरे-धीरे सहज हो जाएं।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>