mgit

1

जापान के तट पर रहस्यमय तरीके से कुछ ऐसी नावें पहुंच रही है जिन्हें वहां 'भुतहा नाव' की संज्ञा दी गई है.

पिछले दो महीने में ऐसी 13 नावें यहां पहुंची हैं जिनमें कम से कम 20 लाशें थीं जो सड़ रही थीं.
ये सभी नाव जापान के पश्चिमी तट पर रही हैं. इनमें मौजूद अधिकतर शव या तो सड़ चुके थे या फिर कुछ कंकाल बनने की हालत में थे, जिससे यह स्पष्ट था कि उनकी मौत काफ़ी पहले ही हो चुकी थी.
हालांकि इन नावों को लेकर बहुत अधिक नहीं पता है लेकिन जांचकर्ताओं को कुछ ऐसे सुराग़ मिलते हैं जिनसे अंदाज़ा होता है कि ये कहां के होंगे.

ऐसा पहली बार नहीं है कि जापान के तट पर या रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में ऐसी नावें आईं हों.
जापान कोस्ट गार्ड के मुताबिक़ पिछले साल इस तरह की क़रीब 65 नावें जापान के तट पर आई थीं लेकिन इस बार इनकी संख्या में कुछ इज़ाफा हुआ है.
माना जा रहा है कि ये उत्तरी कोरिया की मछली पकड़ने की नाव हैं. मछुआरे इस समय किंग क्रैब, स्किवड या सैंडफिश ढूंढने निकलते हैं.
इनमें से एक नाव पर कोरियाई भाषा में कुछ लिखा हुआ है. साथ ही एक टुकड़ा भी मिला है जो उत्तर कोरिया के झंडे जैसा लग रहा है.
वहीं कुछ का मानना है कि शायद इनमें से कुछ उत्तरी कोरिया के सख़्त नियमों से परेशान होकर भागने की कोशिश कर रहे होंगे.

हालांकि आश्चर्यजनक रूप से उत्तर कोरिया की तरफ से किसी भी नाव या जहाज़ के लापता होने की ख़बरें नहीं आईं हैं.
लेकिन मछुआरे केवल क्रैब और अन्य समुद्री जीव पकड़ने के लिए इतना बड़ा ख़तरा आख़िर क्यों उठाएंगे?
इस पर यह भी अटकलें लगाई गईं हैं कि वहां की सरकार मछुआरों से और अधिक मात्रा में समुद्री जीवों की मांग कर रही हो.
सरकारी टीवी ने कुछ दिनों पहले वहां के नेता किम जॉन्ग उन मछुआरों से उत्पादन बढ़ाने की अपील करते हुए दिखाए गए थे.

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>