mgit

1

कानपुर जाने वाली ट्रेन पर हमले की धमकी से हड़कंप



पहले दिल्ली-कानपुर रूट पर चलने वाली ट्रेन में धमाके की खबर के बीच दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले में अभी ऑपरेशन चल ही रहा है कि इस बीच लखनऊ शताब्दी में बम होने की खबर से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही ट्रेन को गाजियाबाद में रोक लिया गया और करीब एक घंटे से ज्यादा वक्त तक इसमें तलाशी अभियान चलाया गया।


ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले दिल्ली से कानपुर जाने वाली एक ट्रेन में धमाके करने की धमकी दी गई थी। ये जानकारी मुंबई एटीएस के जरिए दी गई थी।
मुंबई एटीएस को जैसे ही ट्रेन में धमाके को लेकर जानकारी मिली उन्होंने तुरंत ही रेलवे बोर्ड को इसकी सूचना मुहैया कराई। मुंबई एटीएस की ओर से बताया कि उन्हें एक धमकी भरा मेल आया है जिसमें दिल्ली-कानपुर रूट की किसी ट्रेन में धमाका करने की धमकी दी गई थी।

इसके तुरंत बाद एएसआई ने चीफ स्टेशन मैनेजर को बाकायदा पत्र लिखकर कहा गया कि दिल्ली से कानपुर जाने वाली सभी ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया जाए।

मुंबई एटीएस की ओर से मुहैया कराई गई इस जानकारी के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के बाद साथ-साथ ट्रेनों में तलाशी अभियान भी तेज कर दिया गया है।

इस बीच लखनऊ शताब्दी में बम की खबर के बाद ट्रेन को गाजियाबाद में रोका गया और इसमें सघन जांच अभियान शुरू किया गया। इस दौरान बम स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर मौजूद रही। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन में जांच के दौरान कुछ भी नहीं मिला। जिसके बाद उसे आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>