अगर आप नया एंड्रायड स्मार्टफ़ोन ख़रीदने की सोच रहे हैं तो पुराने एंड्रायड फ़ोन का क्या करेंगे?
कुछ लोग उसको अपने फोटो स्टोर करने के लिए रखते हैं और कुछ लोग ऐसे फ़ोन को जीपीएस डिवाइस की तरह अपनी गाड़ी में इस्तेमाल करते हैं.
लेकिन अगर आप उस पुराने स्मार्टफोन को बेचना चाहते हैं या किसी ज़रुरतमंद को को देना चाहते हैं तो कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखिए. ऐसा करने से आपके स्मार्टफोन में रखी जानकारी दूसरों के हाथों में नहीं पड़ेगी.
स्मार्टफ़ोन
सबसे पहले उस स्मार्टफोन से पूरे डेटा को निकाल दीजिए. उसके लिए अपने स्मार्टफोन के डेटा को एन्क्रिप्ट करना होगा ताकि बिना पासवर्ड के कोई भी उसके डेटा को नहीं पढ़ सके.
स्मार्टफोन की 'सेटिंग्स' में जाकर 'सिक्योरिटी' चुनिए और वहां पर आपको एन्क्रिप्शन का विकल्प मिल जाएगा. डेटा फ़ाइल अगर बड़ी हो तो उसे इन्क्रिप्ट करने में एक घंटा तक लग सकता है, उस समय फ़ोन को चार्ज पर रहने दीजिए ताकि वह बीच में ऑफ़ न हो जाए.
उसके बाद अपने फ़ोन को फैक्ट्री रिसेट कर दीजिए.
कई ब्रांड अब अपने स्मार्टफोन को वापस लेने के लिए कार्यक्रम चलाते हैं. इससे फायदा ये होता है कि फ़ोन की सुरक्षित रिसाइक्लिंग हो जाती है वर्ना बैटरी पर्यावरण के लिए एक बड़ी मुसीबत है.
कई दूसरी संस्थाएं आपके स्मार्टफोन और दूसरे डिजिटल डिवाइस जमा करने का कार्यक्रम चलाती हैं ताकि इलेक्ट्रॉनिक कचरे का अंबार न लगे और ज़रूरतमंद लोग फ़ोन का इस्तेमाल कर सकें.

0 comments:
Post a Comment