इस पहाड़ी शेर को बीते साल दिसम्बर में क़ानूनी तौर पर गोली मारी गई थी
1
.आइडाहो राज्य के वन्य जीव विभाग का कहना है कि शेर के सिर पर दांत होना एक तरह का ट्यूमर हो सकता है.
दूसरी संभावना जताई गई है कि ये शेर गर्भ में जुड़वा रहा होगा और दूसरे शेर की मौत जन्म से पहले गर्भ में ही हो गई होगी.
जीव-विज्ञानियों का कहना है कि उन्होंने इस तरह का मामला इससे पहले कभी नहीं देखा.
इस शेर ने आइडाहो के वेस्टन कस्बे के पास एक कुत्ते पर हमला किया था लेकिन कुत्ता बच गया था.
इस हमले के कुछ घंटे बाद एक शिकारी ने इस शेर को गोली मार दी थी.
क़ानून के मुताबिक जब एक अधिकारी ने शेर के शव का मुआयना किया तो उन्हें शेर के सिर पर दांत नज़र आए.

0 comments:
Post a Comment