नक्सलियों और अपराधियों से निपटने के लिए डीजीपी ने बनाया ये प्लान
जमशेदपुर झारखंड अब अपराधियों तथा नक्सलियों को नकेल कसने के लिए पुलिस के सामने सीमाओं की बाधा सामने नहीं आएगी.
डीजीपी के निर्देश पर सरायकेला पुलिस अपने सीमावर्ती जिला व राज्यों के थानों के साथ कोआर्डिनेशन स्थापित करने की कवायद में जुट गई है. इस दिशा में बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर थाना स्तर से एसपी स्तर तक हर महीने में कम से कम एक बार पड़ोसी जिला व राज्य के पुलिस पदाधिकारियों की बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी.
इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी
इंद्रजीत महथा ने कहा कि जिले के जितने भी बाई जंक्चर, ट्राई जंक्चर या टेट्रा जंक्चर के थाने में उन सभी थानों में आपसी समन्वय स्थापित करने हेतु अब नियमित बैठकें होगी तथा अपराधी व नक्सलवाद को लगाम लगाने के लिए रणनीति के तहत प्रयास होंगे.
मालूम हो कि सरायकेला जिला की सीमाएं जमशेदपुर, रांची व चाईबासा जिला से सटा है. वहीं पड़ोसी राज्य उड़ीसा व बंगाल से भी इसकी सीमाएं सटी है.

0 comments:
Post a Comment