mgit

1

सुबह को बनाएं रोमांटिक पार्टनर को नींद से ऐसे जगाएं?

घर-परिवार को अच्छी तरह से संभालने के साथ ही एक औरत से उम्मीद की जाती है कि वो घर के हर सदस्य को खुश भी रखे। घर का हर सदस्य उससे अपने लिए एक खास प्यार और लगाव की उम्मीद रखता है।
वैसे ये जरूरी नहीं है कि एक महिला ही ये सबकुछ अपने पार्टनर के लिए करे। अगर आप ये सबकुछ अपनी पत्नी के लिए करेंगे तो निश्चित रूप से उन्हें स्पेशल महसूस होगा और आप दोनों के बीच का संबंध और गहरा होगा।
सुबह उठकर आप चाहें तो अपने पार्टनर के लिए उनकी पसंद का ब्रेकफास्ट बना सकते हैं।अगर उन्हें बिस्तर पर ही चाय पीने की आदत है तो उनकी पसंदीदा चाय बनाकर आप उन्हें दे सकते हैं। सुबह के समय एक प्यार भरी थपकी देकर या फिर प्यार से गले लगाकर उठाना हमेशा कुछ खास होता है।
सुबह का समय बहुत हल्का और शांति भरा होता है। माहौल को रोमांटिक खुशमिजाज बनाने के लिए आप चाहें तो अपने पार्टनर की पसंद का गाना प्ले कर सकते हैं  पर सबसे जरूरी ये है कि सुबह के समय जब आप अपने पार्टनर को जगाने जाएं तो आपके चेहरे पर मुस्कान हो।

 पार्टनर को नींद से जगाने के रोमांटिक तरीके:
1. आप चाहें तो अपने पार्टनर को माथे पर चूमकर उठा सकते हैं। ऐसा करने से आपका प्यार और आपकी केयर नजर आती है।
2. आप चाहें तो उन तीन जादुई शब्दों का मंत्र भी अपना सकते हैं। सुबह पार्टनर के कानों में आई लव यू कहें। आपका ऐसा करना आपके पार्टनर को स्पेशल महसूस कराएगा।
3. अगर आप दोनों के पास छुट्टी का पूरा दिन है तो आप एक रोमांटिक सा दिन प्लान कर सकते हैं। इससे आप दोनों के बीच का लगाव और बढ़ेगा
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>