mgit

1

'स्टार वार्स' ने 'अवतार' को पछाड़ा


स्टार वॉर्स सीरीज़ की नई फ़िल्म 'स्टार वॉर्स-द फ़ोर्स अवेकंस' ने उत्तर अमरीका में साइंस फ़िक्शन फ़िल्म 'अवतार' की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इस फ़िल्म की निर्माता कंपनी वाल्ट डिज़्नी के मुताबिक़ जेजे अब्रम्स निर्देशित इस फ़िल्म ने अब तक यहां 76 करोड़ डॉलर की कमाई कर ली है. हालांकि 'अवतार' अभी भी दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनी हुई है. अवतार ने दुनिया भर में कुल मिलाकर 278 करोड़ डॉलर कमाए हैं. दुनिया भर में स्टार वॉर्स सबसे तेज़ी से 100 करोड़ डॉलर कमाने वाली फ़िल्म भी बन गई

 है. 'स्टार वॉर्स: द फोर्स अवेकंस' मशहूर 'स्टार वार्स' फ़िल्मों की सीरीज़ की सातवीं फ़िल्म है. इस फ़िल्म ने क्रिसमस के दिन सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इस दिन इसने क़रीब पांच करोड़ डॉलर की कमाई की थी.
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>