INDvsAUS मेलबर्न T20 : आज सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी टीम इंडिया, बारिश की संभावना
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज मेलबर्न खेला जाएगा। गौरतलब है कि एडिलेड टी-20 में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया उत्साह से लबरेज है और उसकी नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर है। मैच दोपहर 2.08 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया अभी सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम से दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ बाहर हो गए हैं, ऐसे में उनकी बल्लेबाजी दबाव में आ सकती है।
बारिश डाल सकती है बाधा
मेलबर्न टी-20 में बारिश का साया भी मंडरा रहा है। इससे पहले मेलबर्न में ही खेले गए महिला क्रिकेट टीमों के टी-20 मुकाबले में बारिश ने बाधा पहुंचाई और इसमें डकवर्थ लुइस नियम की भूमिका रही। भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले गए इस मैच में बारिश के कारण पहले 18-18 ओवर का खेल तय हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने 18 ओवर आठ विकेट पर 125 रन बनाए, लेकिन फिर बारिश हो जाने के कारण इसे 10-10 ओवर का कर दिया गया, जिसे भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीत लिया।
गेंदबाजी साबित हुई बूस्टर
वनडे सीरीज में 1-4 से हार के बाद टीम इंडिया को कमजोर माना जा रहा था, लेकिन उसने एडिलेड में जबर्दस्त खेल दिखाया। खासतौर से गेंदबाजों ने दौरे में पहली बार अच्छा प्रदर्शन किया, जो टीम इंडिया के लिए बूस्टर साबित हुआ। गुजरात के नए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। यदि वे अपना प्रदर्शन जारी रख पाते हैं, तो टीम इंडिया के लिए बेहतर रहेगा। उनके अलावा स्पिनर रवींद्र जडेजा और आर अश्विन ने भी सधी हुई गेंदबाजी की, जबकि वनडे सीरीज में उनकी जमकर पिटाई हुई थी।
बैटिंग में ओपनिंग से उम्मीद
एडिलेड में भारत ने तीन विकेट पर 188 रन बनाने के बाद मेजबान टीम को 151 रनों पर ढेर कर दिया था। बल्लेबाजी में भारत के लिए विराट कोहली (नाबाद 90) चमके थे। भारत को एक बार फिर अपने शीर्ष क्रम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। दोनों ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा बेहतरीन फार्म में हैं और मेलबर्न में भी उनसे काफी उम्मीदें रहेंगी।
टीम में वापस लाए गए सुरेश रैना और युवराज सिंह से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी, खासकर अब तक आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के अनुकूल पिचों को देखते हुए उनसे तेज गति से रन की अपेक्षा रहेगी।
ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग हुई कमजोर
शानदार फॉर्म में चल रहे स्मिथ और डेविड वॉर्नर का मेलबर्न मैच से बाहर होना मेजबान टीम के लिए अच्छी खबर नहीं है। ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी के लिए मौजूदा सीरीज से बाहर रहेंगे। माना जा रहा है कि ग्लैन मैक्सवेल और ख्वाजा उस्मान वापसी कर टीम की ताकत बढ़ाएंगे। एरॉन फ़िंच और क्रिस लिन जैसे खिलाड़ियों के सहारे ऑस्ट्रेलियाई टीम इस बार बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद कर रही है, लेकिन वो मानते हैं कि उनके सामने भारतीय स्पिनरों को ठीक से खेलने की चुनौती होगी।
टीमें इन खिलाड़ियों में से चुनी जाएंगी:
भारत : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा।
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, क्रिस लिन, ट्रैविस हेड, शेन वॉटसन

0 comments:
Post a Comment