ऊर्जा मंत्रालय के तहत आरईसी पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन एंड कंपनी लिमिटेड में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, आईटी) असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (एचआर) और सीनियर फाइनेंस एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकली है।वेतनमान के तौर पर असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को 70,000 रुपये प्रतिमाह, असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल, आईटी) को 54,000 रुपये असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव (एचआर) को 54,000 रुपये एवं सीनियर फाइनेंस एग्जीक्यूटिव को 70,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष एवं 30 वर्ष (पदानुसार) निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 31 दिसंबर 2015 से की जाएगी।शैक्षिक योग्यता एवं संबंधित क्षेत्र में अनुभव विभिन्न पदों के अनुसार अलग अलग निर्धारित किया गया है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा, जबकि अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। पूर्णरुप से भरे हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रतिलिपि के साथ संबंधित आवश्यक स्वप्रमाणित शैक्षिक दस्तावेजों की प्रतियों एवं डिमांड ड्राफ्ट को संलग्न कर उसे ‘एडिशनल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, आरईसी पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, 1016-1023,10वीं मंजिल, देविका टावर, नेहरू प्लेस, नई
दिल्ली-110019’ के पते पर भेजें।ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 फरवरी 2016 है, जबकि डाक द्वारा उक्त पते पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के पहुंचने की अंतिम तारीख 06 मार्च 2016 है।सफल उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.recpdcl.inपर लॉगऑन करें।

0 comments:
Post a Comment