mgit

1

पेड ऐप फ्री डाउनलोड करने का एक नुस्ख़ा

कॉलेज के दिनों में दोस्तों में अक्सर कुछ भी फ्री लेने की होड़ मची होती है. कोई भी कांटेस्ट हो उसमे बिना ख़र्च किए हिस्सा लेकर अगर इनाम जीत सकते हैं तो वो भी काफ़ी लोकप्रिय होता है.
स्मार्टफ़ोन पर ऐसे ही पेड ऐप को आप फ्री डाउनलोड कर सकते हैं. अपने दोस्तों को ये बात नहीं बताइये और उनसे बोलिए कि वो ऐसा कर के दिखाएं.
ऐसा करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से प्रोमो कोड्स (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.underwood.promo) नाम का ये ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा.
ऐप ये कोशिश करता है कि ऐसी कंपनियों की वो मदद करे जो इस्तेमाल करने वालों के नज़रिये से ये जानने की कोशिश करें कि ऐप कितना बढ़िया है. यहां पर ऐप बनाने वाली कंपनियां अपने विज्ञापन भी दे सकती हैं.


हर 12 घंटे आपको एक ऐप दिखाया जाएगा और अगर आपकी क़िस्मत बढ़िया है तो आप ये ऐप फ्री डाउनलोड कर सकेंगे.
प्रोमो कोड्स बनाने वालों का कहना है कि शुरुआत के दिनों में आप जीतने की उम्मीद कम ही रखिये. और अगर आप हर समय जीतने की उम्मीद कर रहे हैं तो ये आपके लिए नहीं बना है.
अक्सर नए ऐप बनाने वाली कंपनियां यहां अपने प्रोडक्ट को दिखाती हैं. अगर आपको ऐसा कोई ऐप पसंद आ गया तो उसकी उम्मीद होती है कि आप अपने दोस्तों को उसे बताएंगे. बस, उसके बात वो ऐप वायरल हो सकता है.


Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>