हरभजन सिंह को टीम के 'प्रैंक्स्टर' के तौर पर जाना जाता है। अभी कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा ने शिखर धवन से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा था कि शिखर और हरभजन टीम के सबसे बड़े प्रैंक्स्टर्स हैं। फिलहाल टीम एशिया कप के लिए बांग्लादेश में मौजूद है। इन दोनों खिलाड़ियों ने किसी और के साथ तो मजाक नहीं किया, लेकिन आपस में ही पंजा लड़ाने लग गए...
अभ्यास के दौरान मैदान पर ही हरभजन और शिखर ने लेटकर एक हाथ से पंजा लड़ाया, लेकिन इसे देखने के बाद एक सवाल जो हमारे जहन में घूमा वो ये कि आखिर इसमें कौन विजेता साबित हुआ..
वो बताएंगे, लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि हरभजन सिंह पिछले कुछ समय से टीम इंडिया का हिस्सा तो हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल रहा। अब ऐसे में हरभजन टीम में अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं, तो उन्होंने अपने 'पार्टनर इन क्राइम' शिखर को मैदान पर पकड़ा और उनके साथ पंजा लड़ाने लगे
बीसीसीआई की वेबसाइट पर मौजूद इस वीडियो के अंत तक तो मैच बराबरी पर रहा। दोनो में से किसी की जीत नहीं हुई। आपको बता दें कि भारत को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप में अपना पहला मैच 24 फरवरी को खेलना है।

0 comments:
Post a Comment