mgit

1

सुबह खाली पेट पानी पीने के ये 5 फायदे आपको चौंका देंगे

खाली पेट पानी पीने के फायदे
AdTech Ad
ज्यादातर घरों में लोग सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास पानी पीते हैं और उसके बाद कोई दूसरा काम करते हैं. हालांकि अपनी इस अच्छी आदत के कई फायदे वे जानते भी नहीं होते. अगर आप भी इस आदत का पालन करते हैं तो आपको बता दें कि सुबह खाली पेट पानी पीने से कई तरह की बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है.खाली पेट पानी पीने से शरीर की सारी गंदगी साफ हो जाती है और खून साफ होता है. वैसे तो एक शख्स को सुबह उठकर लगभग 4 से 5 गिलास पानी पीना चाहिए लेकिन आप इस आदत को डालने की सोच रहे हैं तो शुरुआत एक या दो गिलास से कर सकते हैं.
जानिए क्यों पीना चाहिए सुबह उठकर पानी :
1. सुबह उठकर पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ निकल जाते हैं, जिससे खून साफ हो जाता है. खून साफ हो जाने से त्वचा पर भी चमक आती है.
2. सुबह उठकर पानी पीने से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है. इसके अलावा मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं.
3. सुबह उठकर पानी पीने से मेटाबॉलिज्म सक्रिय हो जाता है. अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो जितना जल्दी हो सके सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना शुरू कर दीजिए.
4. जो लोग सुबह उठकर खाली पेट पानी पीते हैं उन्हें कब्ज की शिकायत नहीं होती. सुबह पेट साफ होने की वजह से ऐसे लोग जो कुछ भी खाते हैं उसका उनके शरीर को पूरा फायदा मिलता है. कब्ज की वजह से होने वाले अन्य रोग भी नहीं होते.
5. सुबह उठकर पानी पीने से गले, मासिक धर्म, आंखों, पेशाब और किडनी संबंधी कई समस्याएं शरीर से दूर रहती हैं.
Share on Google Plus

About himal

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>