जीभ हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। यह खाने का स्वाद पहचानने के साथ ही बोलने में भी मदद करती है। लेकिन इसकी भी सफाई और सेहत की ओर ज्यादातर लोगों का ध्यान नहीं जाता। पिंक कलर की जीभ स्वच्छता की निशानी होती है। लेकिन इसकी अनदेखी करने पर जीभ पर सफेद रंग की परत जमती जाती है, जो सांसों की बदबू का कारण भी बन सकती है। सफेद परत के जमने के पीछे खराब खाना, बैक्टीरिया और डेड सेल्स हो सकते हैं। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, मुंह सूखने, एल्कोहल और सिगरेट के ज्यादा इस्तेमाल भी ऐसा होता है। जीभ को साफ रखने के क्या-क्या तरीके हैं टंग क्लीनर के अलावा, जिसका इस्तेमाल करके इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है, जानते हैं…
नमक
नमक जीभ पर जमी गंदगी को दूर करने का बेहतर तरीका है। नमक का खुरदुरापन जीभ पर जमी गंदगी और डेड सेल्स को दूर करता है। साथ ही इसका एंटीसेप्टिक गुण बैक्टीरिया को दूर करके सांसों की बदबू की समस्या को खत्म करता है।
तरीका
जीभ पर हल्का-सा नमक छिड़ककर उसे ब्रश की सहायता से कुछ मिनट के लिए स्क्रब करें। इसके बाद गुनेगुने पानी से कुल्ला कर लें। एक हफ्ते तक दिन में दो बार ऐसा करके असर देखा जा सकता है।
इसके अलावा गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक डालें और उससे गारगल करें। इसका भी असर बहुत जल्दी देखने को मिलता है।
प्रोबॉयोटिक्स
जीभ पर कैंडीडा फंगस के कारण जमी सफेद परत को हटाने में प्रोबॉयोटिक्स का इस्तेमाल भी बहुत ही फायदेमंद होता है। प्रोबॉयोटिक्स में एल. एसिडोफिलस और बी. लैक्टिस मौजूद होता है जो मुंह के बैक्टीरिया और फंगस को दूर करता है।
तरीका
थोड़े से पानी में प्रोबॉयोटिक्स कैप्सूल को अच्छे से घोल लें। ब्रश करने के बाद इस मिक्सचर को माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें और इसके बाद एक गिलास पानी पी लें। एक हफ्ते तक दिन में एक बार इसका इस्तेमाल करें।
इसके अलावा दही को अपने भोजन में शामिल करें।
0 comments:
Post a Comment