mgit

1

मुलतानी मिट्टी को इस तरह करेंगे इस्तेमाल तो खिल उठेगी त्वचा

अगर कोई आपसे ये पूछे कि सबसे सस्ता और कारगर ब्यूटी सॉल्यूशन क्या है तो बिना हिचक के मुलतानी मिट्टी का नाम ले सकते हैं. ये बात हम सभी को पता है कि मुलतानी मिट्टी एक बहुत अच्छा ब्यूटी प्रोडक्ट है लेकिन कम ही लोगों को ये पता होता है कि इसे किस तरह इस्तेमाल करना है.
आमतौर पर लोग इसे सीधे इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन अगर आप थोड़ी सी मेहनत और कर लें तो कहीं अधिक बेहतर परिणाम पा सकते हैं. ये चेहरे में कसावट लाने के साथ ही साफ करने में भी बहुत कारगर है. इसके इस्तेमाल से डेड स्‍क‍िन भी साफ हो जाती है.
कई बार ऐसा होता है कि मुलतानी मिट्टी के इस्तेमाल से चेहरा बहुत अधिक ड्राई हो जाता है. ऐसे में इसके इस्तेमाल का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.
1. मुलतानी मिट्टी में बादाम के कुछ टुकड़ों को कूटकर डाल दीजिए और उसी में कुछ मात्रा में दूध मिला लीजिए. इसे चेहरे पर लगाने से चेहरा कोमल भी बना रहेगा और साफ भी हो जाएगा.
2. पुदीने की कुछ पत्तियों को मिक्सर में पीस लीजिए. इसमें कुछ मात्रा में दही मिला लीजिए. इस पेस्ट को मुलतानी मिट्टी में मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं.
3. गुलाब जल को मुलतानी मिट्टी में मिलाकर लगाने से चेहरे पर निखार आता है. पेस्ट को तब तक चेहरे पर लगा रहने दें जब तक वो सूख न जाए. इस पेस्ट को लगाने से चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल साफ हो जाता है.
4. पपीते के एक चम्मच गूदे और एक से दो बूंद शहद को मुलतानी मिट्टी में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए. इस पेस्ट को लगाने से चेहरा निखर जाएगा.
5. चंदन पाउडर में एक चम्मच टमाटर का रस मिला लीजिए. अब इसे मुलतानी मिट्टी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिए. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं.
Share on Google Plus

About himal

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>