दादरी क्षेत्र के एक गांव में दो परिवारों के आपसी विवाद में तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है। जारचा के नूरपुर गांव में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की दो साल की बच्ची के ऊपर तेजाब डाल दिया, जिसमें बच्ची घायल हो गई।
मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है, हालांकि पीड़ित परिवार कोई भी कार्रवाई कराने से इनकार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार-जारचा थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में दो दिन पहले दो परिवारों में आपस में विवाद हो गया।
बच्ची के कमर के नीचे का हिस्सा तेजाब से झुलस गया। परिवार के लोगों ने तुरंत ही बच्ची को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि बच्ची की हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया है।
बच्ची के परिजनों ने तेजाब डालने वाले युवक के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। वहीं दूसरी ओर जारचा पुलिस का कहना है कि दो दिन पहला मामला है।
बच्ची के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। बच्ची के परिजनों का कहना है कि वह मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते है। बच्ची का हालत में सुधार है
0 comments:
Post a Comment