कॉम्पीटिशन के फाइनल स्टेज में 16 कंटेस्टेन्ट्स ने खुद को जज के सामने इंट्रोड्यूज कराया और अलग-अलग स्टाइल में अपने लेग्स पेश किए। पब्लिक ने भी इसमें ब्यूटीफुल लेग्स चुनने के लिए वोट किया। इस साल की शुरुआत में अपने लंबे पैरों की वजह से 20 वर्षीय मॉडल दोंग ले के मशहूर होने के बाद से चीन में ऐसे पैर ब्यूटी का साइन माने जाते हैं।
चीन में लेग मॉडलिंग नए बिजनेस के तौर पर उभरा है। मॉडल्स अपने लेग्स के फोटोज भर से 20,000 पाउंड तक कमा रही हैं। ये पारंपरिक मॉडल्स से कम काम कर कहीं ज्यादा कमा रही हैं। हालांकि, इनके लिए गाइडलाइंस काफी सख्त हैं। 2012 में एक ब्रिटिश स्टूडेंट ने बताया था कि वो तमाम ब्रांड्स के लिए सिर्फ लेग मॉडलिंग कर दिन में 2000 पाउंड से ज्यादा कमा लेती है।

0 comments:
Post a Comment