गृह मंत्रालय नेपाली दूतावास के संपर्क में
नेपाल पुलिस
तस्करों का पीछा कर रहे थे जवान
यह घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे की है जब सीमा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे एसएसबी के 13 जवान तस्करों का पीछा करते करते पूर्वी नेपाल के झापा जिले में नेपाली सीमा में घुस आए थे. नेपाल की सशस्त्र प्रहरी बल को इसकी जानकारी मिलते ही सभी को नियंत्रण में ले लिया गया था. नियंत्रण में लिए गए एसएसबी के जवानों को इस समय झापा के सशस्त्र प्रहरी बेस कैम्प कचानी में रखे जाने की जानकारी झापा के पुलिस एसपी ठाकुर प्रसाद ज्ञवाली ने दी है. उन्होंने बताया कि एसएसबी के जवान अनजाने में नेपाली सीमा में घुस आए थे या जानबूझ कर आए थे इस बात की तफ्तीश की जा रही है.
भारत तुरंत हरकत में आया
एसएसबी के जवानों के नेपाली सीमा में घुस आने और नेपाल पुलिस के नियंत्रण में रहने की घटना को लेकर काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास नेपाल के गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा और एसएसबी जवानों की सकुशल वापसी के लिए प्रयास में जुट गया. एसएसबी के सीनियर अधिकारी इस मामले को सुलझाने के लिए नेपाल पहुंच गए थे. बताया जा रहा है कि जिन 2 जवानों को हिरासत में लिया गया, वे 13 सदस्यीय उस दल का हिस्सा थे, जो डीजल स्मगलरों का पीछा कर रहे थे.
दो दिन पहले तस्करों के साथ हुई थी मुठभेड़
अभी दो दिन पहले ही नेपाल भारत सीमा क्षेत्र के सुनसरी भण्टाबारी में तस्करों के साथ मुठभेड में चार लोगों को गोली लगी थी. सीमा क्षेत्र में तेल की व्यापक तेल तस्करी के कारण इन दिनों एसएसबी के जवानों की गश्ती तेज हो गई है और आए दिन तस्करों के साथ झडप की खबरें आ रही है

0 comments:
Post a Comment