mgit

1

7 तरीके, जो साफ कर देंगे कि वह आपको धोखा दे रही है



      कुछ समय पहले इंडियाना यूनिवर्स‍िटी में हुई एक रिसर्च में पाया गया कि धोखा देने के मामले में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा पीछे नहीं हैं. जितने लोगों पर यह स्टडी की गई, उनमें से 23 प्रतिशत पुरुषों ने अपनी पार्टनर को धोखा देने की बात स्वीकारी. वहीं, 19 फीसदी महिलाओं ने माना कि उन्होंने अपने पार्टनर को चीट किया है.

इन महिलाओं ने स्वीकार किया कि अपने पार्टनर को धोखा देने का उनको दुख तो है लेकिन किसी की भावनात्मक मजबूती के लिए ऐसा करने से वे खुद को रोक नहीं पातीं.
बहरहाल अगर आपको शक है कि आपकी पार्टनर इन दिनों किसी और में सपोर्ट तलाश रही है तो उसके व्यवहार की इन 7 बातों पर गौर करें. इनसे आपको तुरंत पता लग जाएगा कि आपके रिश्ते पर खतरे की घंटी मंडरा रही है. ..
वॉशरूम में फोन लेकर जाती है 
अचानक से उसके मन में अपने फोन के लिए बहुत प्यार उमड़ने लगा है और वॉशरूम तक में इसे अपने साथ ले जाती है. उसके फोन के पासवर्ड जल्दी-जल्दी बदलते हैं और पूछने पर वह कभी आपको इसकी साफ वजह नहीं बताती है. यही नहीं, फोन का इस्तेमाल भी वह आपकी नजर बचाकर करती है. अगर ऐसा है तो उस पर नजर रखें और रिश्ते को बचाना चाहते हैं तो अपने बिहेवियर को भी दुरुस्त कर लें.
वह इन दिनों ज्यादा मेकअप करती है
जब आपने पिछली बार मूवी देखने जाने के लिए उसे अच्छे से तैयार होने को कहा था तो उसका जवाब था कि इतने क्लोज होने के बाद अब तुम्हारे लिए इस सबकी क्या जरूरत है. लेकिन इन दिनों वह खुद को संवारने में ज्यादा वक्त लगा रही है, नई शॉपिंग कर रही है और कॉस्मेटिक्स में भी जरूरत ज्यादा खर्च कर रही है तो आप थोड़ा खुद को ग्रूम करने पर भी ध्यान दें. वरना आपके सामने एक हैंडसम प्रतियोगी जल्दी ही खड़ा होगा.
उसकी नई दोस्त 'बहुत खास' है
आजकल वह अपनी एक नई सहेली के बारे में ज्यादा बात करती है. आए दिन वह आपको बताती है कि वह कितनी मस्ती और आजादी से रहती है और कितनी खुश है. अगर आपको लगता है कि दोनों में अच्छी दोस्ती है तो रुकिए. इसका सच यह है जनाब कि वह उसकी स्वछंद जिंदगी से ईर्ष्या कर रही है और यह भावना या तो उसे आपकी रोकटोक के दायरे के बाहर निकाल चुकी है या फिर ऐसा जल्दी ही होने वाला है. इसका अंदाजा आप उसकी बातों में अपनी सहेली की तारीफ की शिद्दत से लगा सकते हैं.
उसको थोड़ा स्पेस चाहिए 
हम सभी को कुछ टाइम अपने खुद के लिए चाहिए होता है. अगर कुछ समय तक आपसे दूर रहने की वजह घर की परेशानी, ऑफिस के तनाव आदि को बताती है तो उसकी समस्या ठीक है. लेकिन इस दौरान वह आपकी फोन कॉल्स को लगातार नहीं उठा रही, मेसेज और यहां तक कि ई-मेल का जवाब तक नहीं दे रही है तो जान लें कि वह आपसे बचने की बजाय आपको छोड़ने का फैसला कर चुकी है.
PDA अब उसे पसंद नहीं
रिश्ते की शुरुआत में हाथ पकड़ कर घूमना, एक ही आइसक्रीम शेयर करना, एक प्लेट में खाना... यह सब पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन उसे बहुत पसंद था. लेकिन अब सब उसको बचकाना लगता है. मेसेज में लव यू, मिस यू की जगह अब औपचारिक शब्द ज्यादा हो गए हैं तो समझ लें कि उसके दिल में कोई और आपकी जगह ले चुका है.
वह आप पर शक करती है
रिश्ते में दोनों पार्टनर में से जो कोई भी गलती करता है या साफ कहें कि धोखा दे रहा होता है, अक्सर खुद को सही साबित करने के लिए दूसरे पर वैसे आरोप लगाता है. आपके कुछ भी यूं ही पूछने पर अगर वह बिफर जाती है और आप पर आरोप लगाने लगती है तो समझ जाएं कि मामले में दाल कम और काला ज्यादा है.

ऐन मौके पर प्लान बदल देती है
आप दोनों ने डिनर का प्लान बनाया या फिर कॉफी शॉप में मिलने का वादा किया और आप समय से निकले. लेकिन अचानक से ऐन वक्त पर उसने आने से मना कर दिया. एक-दो बार तो ऐसा हो सकता है लेकिन इससे ज्यादा हो और वह बहाने भी ऐसे दे कि सुबह योगा के लिए जल्दी उठना है, या काम पर जाना है तो जान लें कि अब उसे आपसे ज्यादा दूसरे में दिलचस्पी है.
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>