mgit

1

2 जनवरी को ऐसे मना नया साल: तस्वीरें


नए साल का जश्न तो दुनियाभर में पहली जनवरी को आपने ख़ूब मनाया होगा और दुनिया भर में लोगों को मनाते देखा होगा.
लेकिन दो जनवरी को भी दुनिया भर में अलग-अलग जगहों पर जश्न होते हैं.




नीदरलैंड्स में बसे चीनी लोग हर साल दो जनवरी को परंपरागत शेर का नृत्य करने के लिए जमा होते हैं.
अमूमन ये डांस एमस्टर्डम स्थित सेंटर फ़ॉर चाइनीज़ एरिया में होता है.

वहीं यूरोपीय देश बेल्जियम में हर साल लोग नए साल के अगले दिन उत्तरी समुद्र में परंपरागत तौर पर डाइव लगाने पहुँचते हैं.
इसके लिए हर साल 2 जनवरी को ओस्टेनडे स्थित उत्तरी समुद्री तट पर हज़ारों लोग जमा होते हैं.

यहां वो परिवार वालों के साथ समुद्र में तैरने, डाइव करने का लुत्फ़ उठाते हैं.

कुछ ऐसा नज़ारा फ्रांस के मार्सेल शहर में भी देखने को मिलता है. दक्षिण फ्रांस स्थित इस शहर में 2 जनवरी को मार्सेले स्वीमर्स क्लब के सदस्य भूमध्यसागर के पास जमा होते हैं.

ये लोग 15 डिग्री से कम तापमान में भूमध्य सागर में तैराकी का मज़ा लेने पहुँचते हैं.

वैसे 2 जनवरी के जश्न में सबसे ख़ास दक्षिण अफ़्रीकी शहर केपटाउन में मनता है. इस ख़ास आयोजन को सेकेंड न्यू ईयर कहा जाता है.

इस दौरान केप मिनिस्ट्रल बैंड्स में शामिल बैंड वाले परेड निकालते हैं. दरअसल प्राचीन काल में इस दिन दासों को एक दिन की छुट्टी मिलती थी. इसी याद में ये आयोजन होता है.

इस कार्निवल में चमकदार कपड़ों में क़रीब 60 बैंड का दल शामिल होता है. इनके बीच कई दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता के बाद विजेता चुने जाते हैं.

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>