mgit

1

असम में आए भूकंप में 20 लोग घायल, इमारतों में पड़ीं दरारें


असम के आयुक्त एवं सचिव (आपदा मोचन) प्रमोद कुमार तिवारी ने यहां पीटीआई भाषा को बताया कि अभी तक हमें भूकंप के कारण गुवाहाटी और अन्य इलाकों में 20 लोगों को हल्की चोटें आने की रिपोर्टें मिली हैं। या तो इन लोगों पर कुछ चीजें गिर गइर्ं थीं या फिर ये घरों से बाहर भागने के दौरान घायल हुए हैं। विस्तृत जानकारी आनी अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।

कामरूप मेट्रोपोलिटन उपायुक्त एम अंगमुत्थू ने कहा कि गुवाहाटी शहर में कम से कम 15 लोग घायल हो गए और सभी का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकतर घर से बाहर भागते समय घायल हुए। वे खतरे से बाहर हैं। हमें कम से कम 30 इमारतों में दरारें आने की खबरें भी मिली हैं। यह संख्या बढ़ेगी। तिवारी ने कहा कि राज्य की कई इमारतों में दरारें पड़ने की खबरें आ रही हैं लेकिन अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि कछार जिले के अतिरिक्त उपायुक्त का आधिकारिक आवास भूकंप के केंद्र यानी मणिपुर में तमेंगलोंग के पास ही था। उनका यह आवास क्षतिग्रस्त हो गया है।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>