जिले के घाटकुरी व रोआम में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 8 वाहनों को जला दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 10.30 बजे नक्सलियों ने घाटकुरी स्थित कंस्ट्रक्शन साइट आकर वहां के चौकीदार के साथ मारपीट किया और उसके हाथ बांध दिये. इसके बाद नक्सलियों ने डंपर का पेट्रोल निकालकर चार डंपर, एक जेसीबी व एक अन्य वाहन को जला दिया.
एक दूसरे साइट पर भी नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहन को जला दिया. घाटकुरी से एक किमी दूर रोआम स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट में नक्सलियों ने एक डोजर व एक जेसीबी वाहन में आग लगा दिया. गौरतलब है कि इन दिनों इलाके में पीडब्लयूडी विभाग द्वारा गुआसलाई रोड का निर्माण किया जा रहा है.
1
- Blogger Comment
- Facebook Comment
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
1

0 comments:
Post a Comment