mgit

1

नौकरी छोड़ घूमने निकली दुनिया, अब कंपनियां देती हैं इनके टूर का पैसा

सैक्रामेन्टो। कैलिफोर्निया की एक युवती ने अपना शानदार जॉब छोड़कर दुनिया घूमने का फैसला लिया, अब यही फैसला उसका करियर बन गया है। कर्स्टन रिच (27) दुनिया के 50 देश घूम चुकी हैं और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बेहद पसंद की जा रही हैं। उन्होंने ट्रेवल ब्लाॅग और इंस्टाग्राम पर ये फोटोज अपलोड की हैं जो वायरल हो रही हैं।
कंपनीज इन्हें देती हैं दुनिया घूमने का पैसा...
एक सक्सेसफुल फायनेंसर से ट्रेवलर बनीं रिच अब दुनिया घूमने का भी पैसा कमाती हैं। कई बड़े ब्रांड्स और कंपनियां उन्हें अपने होटल्स और रिसॉर्ट्स को प्रमोट करने के लिए पेमेंट करती हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ फोटोग्राफी और प्रमोशनल वीडियो शूट करने होते हैं। बता दें कि इनके ट्रेवल ब्लॉग के फॉलोअर्स की संख्या 1 लाख 20 हजार से भी ज्यादा है।

अकेली ही दुनिया घूमती हैं खुद को सिंगल बताने वाली रिच
रिच ने बताया कि लाइफ पार्टनर ढूंढना एक बहुत मुश्किल काम है और राह चलते लोगों से डेटिंग करना इसका सही रास्ता नहीं है। उन्होंने बताया कि मैं पिछले कई सालों में चंद महीने ही अपने घर में रही हूं, तो पार्टनर मिलने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। हालांकि हाल ही में रिच ने अपने बहुत पुरानी दोस्त कोर्टनी स्कॉट के साथ एक ट्रेवल वेब सीरीज शुरू की है जिसका नाम 'गर्ल्स मीट ग्लोब' है।
ये हैं रिच की फेवरेट कंट्रीज और सिटीज
रिच ने बताया कि 50 देश घूमने के बाद उन की फेवरेट कंट्रीज आइसलैंड, बोलिविया, जॉर्डन, क्रूएशिया हैं। इनके अलावा रियो डी जनेरियो, बहामास जैसी जगहें भी उन्हें काफी पसंद आईं। रिच ने ब्राजील, चाइना, ऑस्ट्रिया को मिलाकर कुल 50 देशों की यात्रा की है। उन्होंने कहा कि अब 9 से 5 जॉब करने की जगह मैं पूरी दुनिया घूमती हूं। ये बहुत दिलचस्प काम है और मुझे इसकी सैलेरी भी मिलती है।

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>