mgit

1

ये मेरा प्रेम पत्र पढ़कर कि तुम

इस बात से तो हम और आप इनकार ही नहीं कर सकते हैं कि आज से कुछ साल पहले तक प्यार के इजहार का जो तरीका हुआ करता था, उसमें अब काफी बदलाव आ चुका है.

पहले के प्यार में आज की तुलना में कहीं अधिक मासूमियत हुआ करती थी. उदाहरण के तौर पर उस समय की फिल्मों को देख लीजिए. उस वक्त की फिल्मों को देखकर और आज की फिल्मों में प्यार के इजहार करने के तरीके को देखकर अंतर साफ नजर आता है.

बीते समय में जहां प्यार के इजहार लिए लोग प्रेम पत्र लिखा करते थे वहीं आज वाट्सऐप और चैट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. उस दौर में प्रेम पत्र लिखना और फिर उसे सहेली के हाथ भिजवाना, प्यार के इजहार का यही एक तरीका था. प्रेम पत्र लिखना थोड़ी धीमी प्रकिया तो जरूर थी लेकिन आज के किसी भी विकल्प से कहीं अधिक कारगर थी.

प्रेम पत्र लिखकर आप वाकई अपने प्रिय को ये समझा सकते हैं कि आपके दिल में क्या चल रहा है. यह मानी हुई बात है कि किसी से जोर-जोर से चिल्लाकर प्यार का इजहार करने से बेहतर है कि आप प्रेम भरे शब्दों की मदद लें और खत लिखें.

आज के युवाओं के मन में अक्सर ये सवाल उमड़ते-घुमड़ते रहते हैं कि जिन बातों को हम कहकर बता सकते हैं, उन्हें लिखकर समझाने की क्या जरूरत. पर आप जानते हैं लिखने के दौरान आपका दिमाग नहीं, आपका दिल आपको कमांड देता है और जब बात दिल से निकलेगी तो दिल तक पहुंचेगी ही.

विशेषज्ञों की मानें तो प्रेम पत्र लिखना दरअसल प्यार के इजहार का सबसे बेहतरीन तरीका है. अगर आपको भी किसी से प्यार का इजहार करना है और आपको ये नहीं समझ आ रहा कि कैसे प्यार का इजहार करें, तो प्रेम पत्र लिखने से बेहतर शायद ही कुछ हो. अगर आपके मन में अब भी कुछ शंकाएं हैं तो ये बातें आपकी उलझन को दूर करने में मददगार साबित हो सकती हैं:




1. भावनाओं को लिखकर ही सबसे बेहतर तरीके से पेश किया जा सकता है
विशेषज्ञ मानते हैं कि किसी से बोलकर प्यार का इजहार करने के दौरान हम कहना तो बहुत कुछ चाहते हैं पर भूल जाते हैं. लेकिन लिखने के दौरान हम अपनी सारी भावनाओं को पूरी तरह से व्यक्त कर सकते हैं. वो भी मीठे शब्दों के साथ.

2. प्यार जताने का सहज तरीका
प्यार में जितनी सादगी हो, वह उतना ही खूबसूरत हो जाता है. किसी के प्रेम पत्र का इंतजार करना, उसकी खुशबू को महसूस करना, ये सबकुछ जितना सादा है और उतना ही कारगर भी.

3. शब्द कभी मरते नहीं
प्रेम पत्र एक ऐसी चीज हैं जिन्हें आप सालों-साल सहेजकर रख सकते हैं. ये आपके प्यार को हमेशा नया बनाए रखते हैं. आप समय-समय पर उन खतों को निकालकर, प्यार की उस पहली पहल को याद कर सकते हैं.

Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment

1
}); //]]>